संग्रह में खोजें
Left-hand navigation links (Hindi)
जीवन चरित
हालांकि कामागाटा मारू से जुड़ी घटनाएं लगभग १०० साल पुरानी हैं, इस घटना से जुड़े अलग-अलग व्यक्तियों में से कईयों के जीवन १९१४ के दायरे से बाहर खिंचते हैं। पिछले कई दशकों के दौरान की गयी गहन शोध दौरान, प्राध्यापक ह्यू जॉनस्टन ने कई मुख्य सहभागियों, जैसे कि यात्री, सरकारी अधिकारी, प्रथम बसने वाले प्रवासी, राजनितिक और सक्रियतावादी की जीवनियाँ एकत्रित की हैं। यह जीवन चरित रौशनी डालते हैं कि किस तरह कामागाटा मारू की घटना इन जिन्दगियों से जुड़ी और इसने (मानसिक, राजनितिक, सामाजिक या किसी अन्य स्तर पर) इन जिन्दगियों पर, आने वाले सालों में, अपने क्या प्रभाव छोड़े। यह जीवनियाँ चार वर्गों में बांटीं गयी हैं: सरकारी अधिकारी, यात्री, शोर कमेटी तथा प्रथम बसने वाले प्रवासी और राजनितिक सक्रियतावादी। इन व्यक्तियों की सूची को ऊपर नीचे करके देखें और नामों पर क्लिक करके ज़्यादा जानकारी पढ़ें। और जानकारी के लिए, आप हमारे ऊपर बायें कोने में स्थित 'सर्च बॉक्स' का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।